कंप्यूटर का परिचय

Breadcrumb Abstract Shape
Breadcrumb Abstract Shape
Breadcrumb Abstract Shape
Computer

कंप्यूटर का परिचय

  • 10 Oct, 2025
  • Com 0
Parts of computer

कंप्यूटर का परिचय

Computer क्या है, Computer का Full Form क्या होता है, Computer के पार्ट्स के नाम और कंप्यूटर के जनक कौन हैं—अगर ये सभी प्रश्न आपके मन में हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो डेटा को प्रोसेस करके उपयोगी जानकारी में बदलता है। यह बहुत तेज़ और सटीक तरीके से गणना और लॉजिकल ऑपरेशन कर सकता है। कंप्यूटर के मुख्य पार्ट्स में CPU, Monitor, Keyboard, Mouse, Printer आदि शामिल हैं। वहीं कंप्यूटर के जनक के रूप में चार्ल्स बैबेज को माना जाता है, जिन्होंने पहले मैकेनिकल कंप्यूटर का अविष्कार किया था। इस लेख में आपको कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में सरल भाषा में दी गई है।

कंप्‍यूटर क्‍या है What is Computer

 

what is computer

कंप्यूटर शब्द अंग्रेज़ी के “Compute” शब्द से आया है, जिसका अर्थ है “गणना करना।” इसलिए इसे गणक या संगणक भी कहा जाता है। प्रारंभ में कंप्यूटर का आविष्कार केवल गणना (Calculation) करने के लिए हुआ था। पुराने समय में इसका उपयोग मुख्यतः जटिल गणनाओं और आंकड़ों के लिए ही किया जाता था।

आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग केवल गणना तक सीमित नहीं है। अब इसका इस्तेमाल डॉक्यूमेंट बनाने, ई-मेल भेजने, ऑडियो और वीडियो सुनने या देखने, गेम खेलने, डेटाबेस तैयार करने और अन्य कई कार्यों में किया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग आज बैंक, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय, घर और दुकानों सहित लगभग हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहा है।

Computer केवल वह काम करता है जो हम उसे करने के बारे मे कहते हैं यानी की केवल वह उन Command को फॉलो करता है जो पहले से computer के अन्‍दर डाले गये होते हैं, उसके अन्‍दर सोचने समझने की क्षमता नहीं होती है, computer को केवल जो व्‍यक्ति चलाता है उसे यूजर कहते हैं, और जो व्‍यक्ति Computer के लिये Program बनाता है उसे Programmer कहा जाता है।

कंप्‍यूटर को ठीक प्रकार से कार्य करने के लिये हमे सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों की आवश्‍यकता होती है। अगर सीधी भाषा में कहा जाये तो यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। बिना हार्डवेयर सॉफ्टवेयर के बेकार है, इसका मतलब है की कंप्‍यूटर सॉफ्टवेयर से हार्डवेयर कमांड दी जाती है किसी हार्डवेयर को कैसे कार्य करना है उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के अन्दर पहले से ही डाली होती है। कंप्यूटर के सीपीयू से कई प्रकार के हार्डवेयर जुडे रहते हैं, इन सब के बीच तालमेल बनाकर कंप्यूटर को ठीक प्रकार से चलाने का काम करता है सिस्टम सॉफ्टवेयर यानि ऑपरेटिंग सिस्टम।

कम्प्यूटर का जनक कौन है

कम्प्यूटर का जनक चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को कहा जाता है,  चार्ल्स बैबेज जन्म लंदन में हुआ था वहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है तो अंग्रेजी से ही कोई शब्द क्यों नहीं लिया गया इसकी वजह यह है कि जो अंग्रेजी भाषा है उसके  तकनीकी शब्द खासतौर पर प्राचीन ग्रीक भाषा और लैटिन भाषा पर आधारित है इसलिए कंप्यूटर शब्द के लिए यानी एक ऐसी मशीन के लिए जो गणना करती है उसके लिए लैटिन भाषा के शब्द कंप्यूट (Compute)  को लिया गया

कंप्यूटर का फुल फॉर्म हिंदी और इंग्लिश में (Full form of computer in Hindi and English)

सी – आम तौर पर C – Commonly
ओ – संचालित O – Operated
एम – मशीन M – Machine
पी- विशेष रूप से P- Particularly
यू- प्रयुक्त U- Used
टी – तकनीकी T – Technical
ई – शैक्षणिक E – Educational
आर – अनुसंधान R – Research

कंप्यूटर के भागों का नाम – Computer parts Name in Hindi

प्रोसेसर – Micro Processor Types-of-Microprocessors
मदर बोर्ड – Mother Board mother board
मेमोरी – Memory memory card
हार्ड डिस्क – Hard Disk Drive computer-hard-disk-drive
मॉडेम – Modem Modam
साउंड कार्ड – Sound Card
मॉनिटर – Monitor Monitor
की- Keyboard Keyboard
बोर्ड माउस –Mouse Mouse

Computer मूलत दो भागों में बॅटा होता है-

सॉफ्टवेयर क्या है?

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का वह हिस्सा है जो हमें दिखता नहीं, लेकिन जिसके जरिए हम कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं। इसका मुख्य काम कंप्यूटर पर कार्य करना आसान बनाना है।

आजकल, हर काम के लिए अलग सॉफ्टवेयर बनाए जाते हैं। बड़ी कंपनियाँ यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर सॉफ्टवेयर तैयार करती हैं। कुछ सॉफ्टवेयर मुफ्त में मिलते हैं, जबकि कुछ के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

उदाहरण:

  • फोटो एडिट करने के लिए → Photoshop
  • वीडियो देखने के लिए → Media Player

हर काम के लिए सही सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना काम को आसान और तेज बनाता है।

हार्डवेयर क्या है?

हार्डवेयर Computer का Machinery भाग होता है जैसे LCD, की-बोर्ड, माउस, सी0पी0यू0, यू0पी0एस0 आदि जिनको छूकर देखा जा सकता है। इन Machinery Part के मिलकर computer का बाहरी भाग तैयार होता है तथा Computer इन्‍ही हार्डवेयर भागों से Computer की क्षमता का निर्धारण किया जाता है आजकल कुछ Software को Computer में चलाने के लिये निर्धारित Hardware की आवश्‍यकता होती है। यदि Software के अनुसार Computer में हार्डवेयर नहीं है तो Software को Computer में चलाया नहीं जा सकता है

कंप्यूटर 

1. कंप्यूटर क्या है?

  • कंप्यूटर एक मशीन है।
  • इसके दो मुख्य हिस्से हैं:
    1. हार्डवेयर – कंप्यूटर का शरीर (मशीनरी पार्ट्स)
    2. सॉफ्टवेयर – कंप्यूटर की आत्मा (निर्देश देने वाला प्रोग्राम)

2. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का संबंध

  • हार्डवेयर अकेले काम नहीं कर सकता।
  • सॉफ्टवेयर के निर्देशों के बिना हार्डवेयर काम नहीं कर सकता।
  • उदाहरण:
    • गाना सुनने के लिए मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर चाहिए।
    • गाना सुनने के लिए स्पीकर भी चाहिए।
    • बिना सॉफ्टवेयर या स्पीकर के गाना नहीं सुन सकते।

निष्कर्ष: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों जरूरी हैं।

3. कंप्यूटर के मुख्य हार्डवेयर भाग

हार्डवेयर काम प्रकार
मॉनिटर/एल.सी.डी. प्रोग्राम और डाटा डिस्प्ले करता है आउटपुट डिवाइस
कीबोर्ड टाइपिंग और कमांड देने के लिए इनपुट डिवाइस
माउस कंप्यूटर ऑपरेशन आसान बनाता है इनपुट डिवाइस
सी.पी.यू. (CPU) कंप्यूटर का दिमाग, डाटा और सभी प्रोसेस संभालता है
यू.पी.एस. (UPS) बिजली जाने पर कंप्यूटर को सुरक्षित रखता है

         Parts of computer                  Parts of computer

4. हार्डवेयर के प्रकार

  1. इनपुट डिवाइस – कंप्यूटर को जानकारी देते हैं (जैसे कीबोर्ड, माउस)
  2. आउटपुट डिवाइस – कंप्यूटर से जानकारी हमें दिखाते हैं (जैसे मॉनिटर, प्रिंटर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *